Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों के बलिदान को पीएम मोदी ने किया सलाम, देशवासियों को दी बसंत पंचमी की बधाई

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2024, 11:20 AM IST

Pulwama Attack 5th Anniversary: पीएम मोदी ने पुलवामा के शहीदों के बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की है। जाबांजों को सलाम करते हुए कहा कि देश हमेशा उनकी सेवा और बलिदान याद रखा जाएगा। 14 फरवरी, 2019 को एक आत्मघाती हमलावर में 40 जवान शहीद हो गए थे। वहीं प्रधानमंत्री ने बसंत पंचमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Pulwama Attack 5th Anniversary Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।

PM Narendra Modi

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

पुलवामा के शहीदों को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि( PM Modi pay homage to martyred CRPF soldiers)

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।'

End of Feed