31 अक्टूबर को पटेल जयंतीः PM का ऐलान- 'मेरा युवा भारत' संगठन की रखी जाएगी नींव, जानें- क्या होगा इसका काम

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Oct 29, 2023, 12:15 PM IST

Mann ki Baat: मोदी ने यह जानकारी आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 105वीं कड़ी में देशवासियों को दी।

Mann ki Baat: 31 अक्टूबर, 2023 को इस बार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती है। यह दिन इस बार और भी खास बन जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस रोज एक खास संगठन की नींव रखी जाएगी। रविवार (29 अक्टूबर, 2023) को इस बारे में प्रधानमंत्री ने घोषणा की। उन्होंने बताया कि पटेल जयंती पर ‘मेरा युवा भारत’ नामक संगठन की नींव रखे जाएगी।

narendra modi on sardar patel

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

मोदी ने यह जानकारी आकाशवाणी पर प्रसारित मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 105वीं कड़ी में देशवासियों को दी। अपने विचार साझा करते हुए पीएम ने पटेल जयंती का जिक्र करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर को गुजरात में ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ पर एकता दिवस से जुड़ा मुख्य समारोह होता है। हालांकि, इस बार इसके अलावा दिल्ली में कर्तव्य पथ पर बहुत ही विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

End of Feed