ब्रुनेई और सिंगापुर के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली ब्रुनेई यात्रा

रवाना होने से पहे प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई और सिंगापुर को भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार करार दिया और कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के अलावा वृहद आसियान क्षेत्र के साथ भी भारतीय साझेदारी और मजबूत होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना
  • सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर पीएम मोदी ब्रुनेई के दौरे पर
  • पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी

PM Modi Brunei and Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के निमंत्रण पर पीएम मोदी ब्रुनेई के दौरे पर हैं। पीएम मोदी की ब्रुनेई यात्रा किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इसके बाद वह सिंगापुर के प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग के निमंत्रण पर सिंगापुर की यात्रा करेंगे। यह 4-5 सितंबर के बीच निर्धारित है।

Modi Brunei visit

पीएम मोदी का ब्रुनेई-सिंगापुर दौरा

एक्ट ईस्ट नीति के लिए अहम

रवाना होने से पहे प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रुनेई और सिंगापुर को भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत के लिए उसके दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार करार दिया और कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के अलावा वृहद आसियान क्षेत्र के साथ भी भारतीय साझेदारी और मजबूत होगी। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्रुनेई की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। पीएम मोदी ने कहा, जैसा कि हम अपने राजनयिक संबंधों के 40 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, मैं सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों की प्रतीक्षा कर रहा हूं, ताकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाया जा सके। प्रधानमंत्री ब्रुनेई से चार सितंबर को सिंगापुर जाएंगे।

End of Feed