PM Modi in Lok Sabha: 'कांग्रेस के माथे से नहीं धुलेगा इमरजेंसी का पाप...' संसद में बोले पीएम मोदी

PM Modi on Constitution Debate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए कहा, संविधान बदलने का कांग्रेस के मुंह में ऐसा खून लगा गया कि वह समय-समय पर संविधान का शिकार करती रही। जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री ने बोया था, उस बीज को खाद-पानी देने का काम इंदिरा गांधी ने किया।

PM Modi on Constitution Debate: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा, हम सब के लिए, सभी देशवासियों के लिए, इतना ही नहीं विश्व के लोकतंत्र प्रेमी नागरिकों के लिए भी ये गौरव का पल है कि बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। यह संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाने का पल है। खुशी की बात है कि संसद भी उत्सव में शामिल होकर अपनी भावनाओं को प्रकट कर रही है।

PM Modi in Lok Sabha

लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमारे संविधान निर्माण की प्रक्रिया में, हमारी नारी शक्ति ने संविधान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मौलिक चिंतन के आधार पर उन्होंने संविधान सभा के चिंतन को समृद्ध किया था। संविधान में उन्होंने जो सुझाव दिए, उनका संविधान निर्माण में बड़ा प्रभाव रहा था। हमारे लिए गर्व की बात है कि दुनिया के कई देशों को महिलाओं को अधिकार देने में दशकों बीत गए, लेकिन हमारे यहां शुरुआत से ही महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।

End of Feed