Black Paper: कांग्रेस के 'ब्लैक पेपर' का पीएम मोदी ने किया स्वागत, कहा- देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए 'काला टीका' जरूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2024, 05:46 PM IST

Congress Releases ‘Black Paper: कांग्रेस ने यह 'ब्लैक पेपर' ऐसे समय जारी किया है जब सरकार ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 10 साल के कार्यकाल पर एक 'श्वेत पत्र' जारी करने की घोषणा की है।

PM Modi Thanks Congress for Black Paper: प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी किए जाने का स्वागत किया और विपक्षी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश की समृद्धि को नजर ना लगे, इसके लिए ‘काला टीका’ बहुत जरूरी होता है। उनके संबोधन से कुछ देर पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया, जिसमें महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक न्याय, किसान और कई अन्य विषयों पर सरकार की विफलताओं का जिक्र किया गया है।

PM Modi

पीएम मोदी

ब्लैक पेपर (Black Paper) लाने के लिए खरगे को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने उनकी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर लाने के लिए खरगे को धन्यवाद दिया और अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे अच्छों कामों के बीच इसे नजर न लगे जाए इसलिए उसे 'काला टीका' कहा। प्रधानमंत्री ने विरोध के तौर पर सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा पहने जाने वाले काले कपड़ों का भी जिक्र किया और कहा, हमने राज्यसभा में फैशन परेड भी देखी जिसमें कुछ सदस्य काले कपड़ों में आए।

End of Feed