आज उत्तराखंड का दौरा करेंगे PM मोदी; मुखवा में करेंगे मां गंगा की पूजा-अर्चना, जानें पूरा कार्यक्रम

PM Modi Uttarakhand Visit: पीएम मोदी आज उत्तराखंड का दौरा करेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 9:30 बजे मुखवा स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूजा-अर्चना भी करेंगे।

PM Modi uttarakhand Visit: उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए पीएम मोदी आज उत्‍तराखंड के उत्‍तरकाशी जिले के दौरे पर रहेंगे। वह पहले देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह उत्‍तरकाशी के हर्षिल पहुंचेंगे और गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में पूजा-अर्चना करेंगे। लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री दिल्ली जाने को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

PM Modi

मुखवा स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पीएम मोदी करेंगे पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हो गए है। जानकारी के अनुसार, 8:05 मिनिट पर पीएम मोदी देहरादून जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी एमआई 17 हेलीकॉप्टर से हर्षल के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेना हेलीपैड हर्षल पहुंचेंगे। कार के माध्यम से 9 बजकर 25 मिनिट पर मां गंगा की शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा में पूजा करेंगे अर्चना करेंगे। पीएम मोदी मुखबा व्यू प्वाइंट से हिमालय के पर्वत के दर्शन करेंगे। साढ़े 10 बजे हर्षल में पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में पीएम मोदी शामिल होगें। उत्तराखंड विंटर टूरिज्म एग्जिबिशन, रैली और ट्रैक, सार्वजनिक समारोह का शुभारंभ करेंगे। साढ़े 11 बजे हर्षल सेना हेलीपैड से पीएम मोदी देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। 1 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

End of Feed