फिर बजा पीएम मोदी के नाम का डंका, दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 02:29 PM IST

2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जारी इस आंकड़े ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है।

PM Modi Most popular Leader: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं। पश्चिमी देशों के नेता भी इस बात को मान रहे हैं कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का कोई जोड़ नहीं है। वैश्विक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सबल और सफल नेता के रूप में उभरकर सामने आए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जारी इस आंकड़े ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है।

PM Modi

पीएम मोदी सबसे लोकप्रिय

नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज

मॉर्निंग कंसल्ट पॉलिटिकल इंटेलिजेंस सर्वे ने विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं की सूची जारी की है। इसमें विश्व के सभी लोकप्रिय नेताओं के बारे में आंकड़ों सहित जानकारी दी गई है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब पीएम मोदी ने शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है, इससे पहले भी वो लोकप्रियता के मामले में दुनिया के नेताओं के बीच शिखर पर रहे चुके हैं।

End of Feed