PM मोदी का आज राजस्थान और गुजरात दौरा; HPV वैक्सीनेशन अभियान की करेंगे शुरुआत, देखें पूरा कार्यक्रम

HPV Vaccination: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे और इस दौरान वह 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए 'ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (HPV) टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे।

HPV Vaccination: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे और इस दौरान वह 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए 'ह्यूमन पैपिलोमावायरस' (HPV) टीकाकरण के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। मोदी एक सेमीकंडक्टर असेंबली संयंत्र का उद्घाटन करेंगे और कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं की शुरुआत, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं के दायरे में शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़कें, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना समेत प्रमुख क्षेत्र आते हैं।

End of Feed