राम नवमी पर पीएम मोदी करेंगे नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन, इसलिए कहा जा रहा इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना

नया पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है, जो समुद्री और रेल यातायात दोनों के लिए सुगम मार्ग प्रदान करेगा। जानिए क्या-क्या होंगी खासियतें।

Pamban Bridge: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को राम नवमी के शुभ अवसर पर तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर नए पंबन ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे, जिसे भारत की इंजीनियरिंग क्षमता का एक अद्भुत उदाहरण माना जा रहा है। यह ब्रिज समुद्र के ऊपर बनाया गया है और इसे विशेष रूप से भारतीय रेलवे के लिए डिजाइन किया गया है।

Panban bridge

पीएम मोदी करेंगे पंबन ब्रिज का उदघाटन

इंजीनियरिंग का अनूठा नमूना है नया पंबन ब्रिज

नया पंबन ब्रिज भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट रेलवे ब्रिज है, जो समुद्री और रेल यातायात दोनों के लिए सुगम मार्ग प्रदान करेगा। इस पुल की सबसे खास बात यह है कि जब बड़े जहाजों को गुजरने की जरूरत होगी, तो इसका मध्य भाग ऊपर उठ जाएगा, जिससे समुद्री यातायात में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इस तकनीक का इस्तेमाल दुनिया के कुछ ही देशों में किया गया है, और अब भारत भी इस सूची में शामिल हो गया है।

End of Feed