'महिला आरक्षण' का जो आज विरोध करेंगे उनको लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी, जिन्हें राजनीति की बू आ रही है वो...' बोले पीएम मोदी

PM Modi speaks on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी ने प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिन्हें इस काम में राजनीति की बू आ रही है वो पिछला इतिहास देख लें...

PM Modi speaks on Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी ने प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जिन्हें इस काम में राजनीति की बू आ रही है वो पिछला इतिहास देख लें। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है तब तो मैं शासकीय व्यवस्था की राजनीति में नहीं था। मैं एक संगठन के कार्यकर्ता के नाते काम करता था। उस समय एक चर्चा सुनने को मिलती थी गलियारों में कि देखिए ये कैसे लोग हैं।

PM MODI

महिला आरक्षण पर सदन में बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि -क्या है तो मैं आरक्षण देना है तो बहुत आराम से दे देते हैं लेकिन आप कह रहे हैं तो कह रहे हैं पंचायतों में आरक्षण देना है तो आराम से देते हैं क्योंकि उसमें उनको खुद का पद जाने का डर नहीं लगता है। उसको लगता है हम सुरक्षित हैं वहां दे दो।यह उस समय गलियारों में बहुत चर्चा थी कि बोले कभी नहीं करेंगे यहां बैठे हुए क्यों?

'आज ऐसा समझने की गलती मत करना...'

पीएम मोदी ने कहा-आज से 25 साल, 23 साल पहले जिसने भी विरोध किया वो विरोध राजनीतिक थे आज ऐसा समझने की गलती मत करना पिछले 25-30 साल में ग्रासरूट लेवल पे पंचायती चुनाव व्यवस्थाओं में जीत करके आई हुई बहनों में एक पॉलिटिकल कॉन्शसनेस है। वे ओपिनियन मेकर है ग्रास लेवल पे। 30 साल पहले वह शांत रहती थी। बोलती नहीं थी। समझती थी। बोलती नहीं थी। आज वो वोकल है। और इसलिए अब जो भी पक्ष विपक्ष होगा वो जो लाखों बहनें कभी न कभी पंचायत में काम कर चुकी हैं। प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

'जो आज विरोध करेंगे उसको लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी...'

जनता के सुख-दुख की समस्याओं को गहराई से देखा है। वो आंदोलित है। वो कहती है कि झाड़ू कचरा वाले काम में तो हमें जोड़ देते हो। वो तो परिवार में भी पहले होता था। अब हमें निर्णय प्रक्रिया में जोड़ो। न्याय विधानसभा में और पार्लियामेंट में होती है। और इसलिए मैं राजनीतिक जीवन में जो लोग प्रगति चाहते हैं, मैं किसी भी सांसद की बात करता हूं, किसी भी एमएलए की बात करता हूं। ये दल वो दल की बात मैं नहीं कर रहा हूं। जो भी राजनीतिक जीवन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको ये मान के चलना पड़ेगा कि पिछले 25 30 साल में लाखों बहनें ग्रास रूट लेवल पर लीडर बन चुकी हैं। अब उनके अंदर सिर्फ यहां 33% का नहीं वहां भी वह आपके फैसलों को प्रभावित करने वाली है। और इसलिए जो आज विरोध करेंगे उसको लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी। लंबे समय तक कीमत चुकानी पड़ेगी।

End of Feed