Modi Slams Mamata: संदेशखाली विवाद पर पीएम मोदी ने ममता को सुनाई खरी-खोटी, बोले- शर्म आनी चाहिए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2024, 04:28 PM IST

PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली को लेकर टीएमसी और पश्चिम बंगाल सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए बोला कि राजा राम मोहन राय की आत्मा रो रही है। मां, माटी, मानुष का ढोल पीटा जाता है। टीएमसी ने संदेशखाली में सही नहीं किया। संदेशखाली को देखकर पूरा देश दुखी है।

Modi On Sandeshkhali Issue: पश्चिम बंगाल के आरामबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य सरकार, टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर धावा बोला। उन्होंने संदेशखाली विवाद को लेकर तृणमूल कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया। पीएम ने कहा कि संदेशखाली की बहनों के साथ टीएमसी ने जो किया, उसे देखकर पूरा देश गुस्से में है।

PM Modi on Sandeshkhali

संदेशखाली विवाद पर पीएम मोदी ने टीएमसी को जमकर कोसा।

'बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार'

मोदी ने कहा कि टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की, ममता दीदी से मदद मांगी, तो बदले में बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी। लेकिन बीजेपी के दबाव में आखिरकार कल बंगाल पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया।

End of Feed