'कृषि क्षेत्र में आएगी नई क्रांति', बजट 2025 पर PM मोदी बोले- रोजगार के क्षेत्रों को दी गई प्राथमिकता

Union Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बजट 2025 को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है।

Union Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बजट 2025 को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज भारत के विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। ये 140 करोड़ भारतीयों के आकांक्षाओं का बजट है, ये हर भारतीय के सपनों को पूरा करने वाला बजट है। हमने कई सेक्टर युवाओं के लिए खोल दिए हैं। ये विकसित भारत के मिशन को ड्राइव करने वाला है।

Modi Budget

पीएम मोदी

'सपनों को पूरा करने वाला बजट'

पीएम मोदी ने बजट 2025 को लोगों के सपनों को पूरा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि हमने युवाओं के लिए कई क्षेत्र खोले हैं। विकसित भारत के मिशन को आम नागरिक आगे बढ़ाएंगे। यह बजट एक ताकत बढ़ाने वाला है। यह बजट बचत, निवेश, खपत और विकास को बढ़ाएगा। मैं निर्मला सीतारमण और उनकी पूरी टीम को जन-केंद्रित बजट लाने के लिए बधाई देता हूं।

End of Feed