Parliament Special Session: संसद में बड़ी घोषणा कर सकते हैं PM मोदी, कर दिया है इशारा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 18, 2023, 02:26 PM IST

Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 ने हमारा तिरंगा फहरा दिया है, शिव शक्ति प्वाइंट प्रेरणा का नया केंद्र बन गया है

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए पीएम मोदी संसद भवन पहुंच गए हैं। संसद के बाहर से उन्होंने मीडिया से संबोधित करते हुए कहा कि 75 साल की यात्रा नए मुकाम के साथ शुरू हो रही है।

चंद्र मिशन का जिक्र

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मिशन चंद्रयान का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 ने हमारा तिरंगा फहरा दिया है, शिव शक्ति प्वाइंट प्रेरणा का नया केंद्र बन गया है, तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है। जब ऐसी कोई उपलब्धि हासिल होती है तो दुनिया उसे आधुनिकता, विज्ञान और तकनीक से जोड़कर देखती है। जब ये क्षमता दुनिया के सामने आती है तो कई अवसर और संभावनाएं भारत के दरवाजे पर दस्तक देती हैं।

End of Feed