जाम से मिलेगी निजात और सफर होगा आसान, पंजाब को पीएम मोदी देंगे 5278 करोड़ रुपये की तीन मेगा हाईवे परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब दौरे पर रहेंगे। इस साल पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होने हैं ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को पंजाब दौरे के दौरान ट्राइसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) सहित पूरे उत्तर भारत की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली ₹5,278 करोड़ की तीन बड़ी नेशनल हाईवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य वर्षों से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करना, यात्रा का समय कम करना और क्षेत्रीय विकास को नई गति देना है।

पीएम मोदी

17 जुलाई को पीएम मोदी पंजाब को देंगे 5,278 करोड़ रुपये की सौगात

प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार पूरी ताकत के साथ उतरने की तैयारी में है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से विकास परियोजनाओं की यह बड़ी सौगात पंजाब में भाजपा के विकास एजेंडे और युवाओं के लिए नई संभावनाओं का संदेश देने वाली मानी जा रही है।

End of Feed