PM Modi Poland Visit: आपसी रिश्तों में आएगी और गर्माहट, जानिए 45 साल बाद क्यों खास है पीएम मोदी का पोलैंड दौरा

PM Modi Poland Visit: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-29 अगस्त 2019 को पोलैंड की यात्रा पर गए थे। मध्य यूरोप में पोलैंड भारत का प्रमुख आर्थिक सहयोगी है। दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलित है। साल 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार 5.72 अरब डॉलर का हुआ। भारत ने 3.96 अरब डॉलर का निर्यात और 1.76 अरब डॉलर का आयात किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 45 साल बाद किसी भारतीय पीएम की पोलैंड की यात्रा हो रही है
  • मध्य यूरोप में भारत का करीबी सहयोगी देश है पोलैंड
  • भारत की कई नामी-गिरामी कंपनियां यहां काम करती हैं

PM Modi Poland Visit News Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को यूरोप के देश पोलैंड पहुंचेंगे। 45 साल के बाद किसी भारतीय पीएम की इस देश की यात्रा हो रही है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने पर पीएम मोदी की यह यात्रा खास है। विगत दशकों में भारत और पोलैंड के बीच संबंध मधुर रहे हैं। व्यापार से लेकर आपसी सहयोग के कई क्षेत्रों में भारत और पोलैंड एक दूसरे का सहयोग करते रहे हैं। पीएम मोदी की यह यात्रा आपसी रिश्ते को अब एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम करेगी।

india poland

45 बाद किसी भारतीय पीएम की पोलैंड की यात्रा हो रही है।

1954 में स्थापित हुए राजनयिक संबंध

भारत और पोलैंड के बीच राजनयिक संबंध 1954 में स्थापित हुए। इसके बाद 1957 में वॉरशा में भारतीय दूतावास और 1954 में दिल्ली में पोलैंड दूतावास खुला। द्वितीय विश्वयुद्ध (1942 से 1948) के बीच पोलैंड से करीब 6000 लोग भारत आए और जामनगर और कोल्हापुर में शरण ली। नवानगर के जामसाहेब दिग्विजयसिंह जी रणजीतसिंहजी जडेजा ने अपने राज्य में पोलैंड के बच्चों को शरण दी। इस समय से ही भारत के साथ पोलैंड का एक खास रिश्ता है। मध्य यूरोप में पोलैंड भारत का एक प्रमुख आर्थिक सहयोगी देश है।

End of Feed