जोधपुर में ट्रेनों हरी झंडी दिखाने के बाद PM का CM गहलोत पर हमला, बोले-आप आराम करें, हम संभाल लेंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 01:36 PM IST

PM Modi In Jodhpur: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 2014 तक राजस्थान में लगभग 600 किलोमीटर रेलवे लाइन का बिजलीकरण हुआ। लेकिन पिछले 9 साल में 3700 किलोमीटर रेलवे लाइनों को बिजलीकरण हो चुका है। इन पर डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें चलेंगी। इससे प्रदूषण कम होगा।

PM Modi In Jodhpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान को विकास योजनाओं एवं दो नई ट्रेनों की सौगात दी। जोधपुर में पीएम ने रूणिचा एक्सप्रेस और हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा उन्होंने करीब 5000 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। रूणिचा एक्सप्रेस जैसलमेर से दिल्ली के बीच और हेरिटेज ट्रेन मारवाड़ जंक्शन से खांबली घाट के बीच चलेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने दो अन्य रेल परियोजनाओं को देश को भी समर्पित किया।

आप आराम कीजिए हम संभाल लेंगे-पीएम

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नदारद रहे। इस पर पीएम ने उन पर हमला बोला। गहलोत पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा- 'मैं सरकारी कार्यक्रम से आ रहा हूं, लेकिन वहां मुख्यमंत्री गायब थे। क्योंकि उनको मोदी पर इतना भरोसा है कि मोदी आएगा तो सब ठीक हो जाएगा। मैं भी उनको कहता हूं कि अब आप आराम कीजिए, हम संभाल लेंगे।'

End of Feed