PM मोदी ने 554 नए रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट की रखी आधारशिला, कहा- इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून महीने से होगी

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Feb 26, 2024, 02:46 PM IST

पीएम मोदी ने कहा कि आज रेलवे से जुड़ी दो हजार से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून महीने से होने वाली है। लेकिन अभी से जिस स्केल और स्पीड से काम होना शुरू हो गया है, वो सबको हैरत में डालने वाला है।

पीएम मोदी ने रेलवे से जुड़ी 2000 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा अभी तो इस सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरूआत जून से होने वाली है, अभी से जिस स्केल पर काम हो रहा है वह सबको हैरत में डालने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास और 1500 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर स्टेशन का भी उद्घाटन किया।

PM Modi

मोदी जब विकसित भारत की बात करता है तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी जब विकसित भारत की बात करता है तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं। आज की इन परियोजनाओं से देश के लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे... 'विकसित भारत' युवाओं के सपने का भारत है इसलिए विकसित भारत कैसा होगा यह तय करने का हक उन्हीं को है।

End of Feed