LIVE

PM Modi Independence Day Speech: लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी- तिरंगे को साक्षी मानकर अपने देशवासियों को 10 साल का हिसाब दे रहा हूं

PM Modi Independence Day Speech: लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी- तिरंगे को साक्षी मानकर अपने देशवासियों को 10 साल का हिसाब दे रहा हूं
PM Modi Independence Day Speech: लाल किले के प्राचीर से बोले पीएम मोदी- तिरंगे को साक्षी मानकर अपने देशवासियों को 10 साल का हिसाब दे रहा हूं

PM Modi Speech Today on Independence Day 2023 in Hindi, PM Modi 15th August Swatantrata Diwas Par Bhashan Today: देश आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया और देश को संबोधित किया। यह पीएम मोदी का लगातार 10वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन था। इस साल का संबोधन और भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह उनका आखिरी संबोधन था। 2014 के बाद से ही पीएम मोदी ने अपने नेतृत्व में भारत के विकास की समीक्षा करने और आने वाले वर्षों के लिए रोडमाप निर्धारित करने के लिए इस मंच का कुशलतापूर्वक उपयोग किया है। आज भी पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आगे का रोडमैप पेश किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी निशाना साधा।

AUG 15, 2023 09:27 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: नई संसद पर क्या बोले पीएम

हमारे देश में 25 साल से चर्चा हो रही थी कि नई संसद बने, लेकिन यह मोदी है... समय से पहले नई संसद बन गई, यह काम करने वाली सरकार है, निर्धारित लक्ष्यों के साथ काम करने वाली सरकार है : प्रधानमंत्री मोदी ।
AUG 15, 2023 09:12 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: गिनाईं उपलब्धियां

पीएम मोदी ने कहा कि देश में रेल आधुनिक हो रही है तो वंदे भारत ट्रेन भी आज देश में चल रही है, गांव-गांव पक्की सड़कें बन रही हैं तो इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो की रचना भी आज देश में हो रही है। आज गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच रहा है
AUG 15, 2023 09:03 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: 2047 तक भारत का भविष्य

पीएम मोदी ने भारत के भविष्य पर बात करते हुए कहा कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी के 100 साल का जश्न मना रहा होगा तब भारत का तिरंगा विकसित भारत का तिरंगा झंडा बने। हमें ऐसा भारत बनाना है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का था, स्वतंत्रता सेनानियों का था, वीरांगनाओं का था
AUG 15, 2023 08:51 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: आयुष्मान भारत योजना

पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं ताकि गरीब को दवाई मिले, उनका अच्छे से इलाज हो, हमने पशुधन को बचाने के लिए करीब 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण पर लगाये हैं।
AUG 15, 2023 08:46 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: दिया हिसाब किताब

पीएम मोदी ने कहा कि हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए, हर घर में शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं
AUG 15, 2023 08:45 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: काम करने वाली सरकार

पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कहा कि यह काम करने वाली सरकार है, यह नया भारत है.. यह भारत न रूकता है, न हांफता है। आज देश में आतंकी हमलों में कमी आई है, नक्सली घटनाएं बीती बात हो गई हैं। कोविड महामारी के बाद एक नयी वैश्विक व्यवस्था, एक नया भू राजनीतिक समीकरण बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें संतुलित विकास पर बल देना है, क्षेत्रीय अकांक्षाओं को पूरा करना है। आज झुग्गी-झोपड़ी से निकले बच्चे दुनिया में पराक्रम दिखा रहे हैं, छोटे-छोटे गांव, कस्बे के नौजवान, हमारे बेटे-बेटियां आज कमाल दिखा रहे हैं।
AUG 15, 2023 08:31 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: 2024 के लिए पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने 2024 के लिए संदेश देते हुए कहा कि हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी करते हैं, इन दिनों जिन योजनाओं का शिलान्यास कर रहा हूं, उसका भी उद्घाटन करना आपने (जनता ने) हमारे लिए रख छोड़ा है।
AUG 15, 2023 08:24 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: महंगाई पर क्यो बोले पीएम मोदी

हम देश में 25 हजार जन औषधि केंद्र बनाने के लक्ष्य को लेकर काम करेंगे। आज दुनिया महंगाई की समस्या से जूझ रही है, हम जब सामान बाहर से मंगाते हैं तब महंगाई भी आती है, देश में महंगाई का बोझ कम से कम हो, इस दिशा में हमारा प्रयास जारी रहेगा
AUG 15, 2023 08:22 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: जी-20 का जिक्र

आज भारत को G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। बीते वर्ष में जिस प्रकार भारत के कोने-कोने में G20 के अनेक आयोजन हुए, उससे दुनिया को भारत के सामान्य जन के सामर्थ्य, भारत की विविधता का परिचय हुआ है: पीएम मोदी
AUG 15, 2023 08:22 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: विपक्ष पर हमला

2014 में जब हम सत्ता में आए तो वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में हम 10वें स्थान पर थे। आज 140 करोड़ भारतीयों के प्रयास से हम वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह ऐसे ही नहीं हुआ जब भ्रष्टाचार के राक्षस ने देश को अपनी गिरफ्त में ले लिया था तब हमने इसे रोका और एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई: पीएम मोदी
AUG 15, 2023 08:21 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: विश्वकर्मा योजना

सरकार अगले महीने पारंपरिक कौशल वाले लोगों के लिए 13,000 से 15,000 करोड़ रुपए के आवंटन के साथ विश्वकर्मा योजना शुरू करेगी: पीएम मोदी
AUG 15, 2023 08:19 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: 10 साल का हिसाब

पीएम मोदी ने कहा- "मैं तिरंगे को साक्षी मानकर अपने देशवासियों को 10 साल का हिसाब दे रहा हूं। जब देश आर्थिक रूप से समृद्ध होता है, तब केवल देश की तिजोरी ही नहीं भरती है बल्कि देश का सामर्थ्य भी बढ़ता है। हमने सहकार से समृद्धि का रास्ता अपनाया है।"
AUG 15, 2023 08:14 IST

PM Modi Independence Day Speech LIVE: मजबूत सरकार का फायदा

पीएम मोदी ने कहा कि जब आपने एक मजबूत सरकार ‘फार्म’ (गठित) की तो मोदी ने ‘रिफॉर्म’ (सुधार) किया, नौकरशाही ने ‘परफॉर्म’ (अच्छा काम) किया तथा जनता जुड़ गई तो ‘ट्रांसफार्म’ (बदलाव) हुआ।
AUG 15, 2023 08:12 IST

PM Modi Independence Day Speech LIVE: 2024 के लिए पीएम मोदी की अपील

PM Modi Independence Day Speech LIVE: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने कहा कि देश को स्थिर सरकार चाहिए, पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए और 30 साल के अनिश्चितता के कालखंड के बाद देश के लोगों ने एक स्थिर सरकार दी, 2014 और 2019 में एक पूर्ण बहुमत वाली, स्थिर सरकार बनाई तो मोदी में सुधार की हिम्मत आई।
AUG 15, 2023 08:06 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: भारत का सामर्थ्य

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य बना है विश्वास, सरकार के प्रति जन जन का विश्वास और विश्व का भारत के प्रति विश्वास। उन्होंने कहा कि बदलते हुए विश्व को आकार देने में आज 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है, आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं
AUG 15, 2023 08:02 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: देश के सामने अवसर

पीएम मोदी ने कहा- "मैं पिछले 1000 वर्षों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है। अभी हम जिस युग में जी रहे हैं इस युग में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे और एक के बाद एक जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा..."
AUG 15, 2023 07:59 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: अवसरों की कमी नहीं

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में अवसरों की कमी नहीं है, जितने अवसर की जरूरत होगी, उतने अवसर निकाले जायेंगे।
AUG 15, 2023 07:58 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: किसानों की तारीफ

पीएम मोदी ले लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाइयों का पुरुषार्थ है कि आज देश कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।
AUG 15, 2023 07:58 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: युवाओं की तारीफ

पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरे युवाओं ने दुनिया के पहले तीन स्टॉर्टअप इकोसिस्टम में भारत को स्थान दिलाया है।
AUG 15, 2023 07:53 IST

PM Modi Independence Day Speech 2023 LIVE Updates: विश्व की भारत पर नजर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत से जो प्रकाशपुंज उठा है उसमें विश्व को ज्योति नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आज हमारे पास जन सांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है - ये तीनों मिलकर देश के सपनों को साकार करने की क्षमता रखते हैं।
Related News

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

संसद में आज भी गतिरोध, हंगामे के बाद संसद की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'