कांग्रेस के 'शाही परिवार' ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की, काम मोदी ने किया, एम्स लोकार्पण पर बोले पीएम मोदी

Pm Modi Inaugurated Raebareli AIIMS: पीएम मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से रायबरेली स्थित एम्स का आज लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली को एम्स की गारंटी दी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई। इस दौरान अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और सीएम योगी मौजूद रहे।

Pm Modi Inaugurated Raebareli AIIMS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेहरू गांधी परिवार पर हमला करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने रायबरेली में सिर्फ सियासत की, मगर विकास कार्य सिर्फ मोदी ने ही किया है। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित एक समारोह को ऑनलाइन माध्यम से रायबरेली स्थित एम्स का लोकार्पण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

PM Modi

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

उन्होंने कहा, ‘मैंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली को एम्स की गारंटी दी थी, कांग्रेस के शाही परिवार ने रायबरेली में सिर्फ राजनीति की, काम मोदी ने किया।’

End of Feed