PM मोदी के खास तोहफे ने खींचा सबका ध्यान, किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को क्यों भेंट की 10 खंडों वाली ‘महाभारत’?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की दो देशों की यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने कई द्विपक्षीय बैठकें कीं और बिश्केक में एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। किर्गिस्तान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को बिबेक देबरॉय द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित 10 खंडों वाली संपूर्ण ‘महाभारत’ भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की अपनी दो देशों की यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने कई राष्ट्र प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और बिश्केक में सालाना एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया जहां उन्होंने आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने का आह्वान किया। किर्गिज राष्ट्रपति सादिर जापारोव और प्रधानमंत्री मोदी ने एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच पूरकता को ध्यान में रखते हुए आर्थिक और व्यावसायिक सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

pm modi (39)

पीएम मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को भेंट की 10 खंडों वाली ‘महाभारत की प्रति।

यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत से जुड़ी एक खास भेंट दी। पीएम मोदी ने उन्हें प्रसिद्ध लेखक और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय द्वारा अंग्रेजी में अनुवादित 10 खंडों वाली ‘महाभारत’ की प्रति भेंट की। यह उपहार भारत और किर्गिस्तान के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों की झलक भी पेश करता है।

End of Feed