क्या है वाराणसी का वो गैंगरेप कांड जिसे सुन पीएम मोदी भी हुए विचलित, अफसरों को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कुछ दिनों पहले ही वाराणसी में हैवानियत की हदें लांघने वाली शर्मनाक घटना हुई। यहां एक 19 साल की लड़की के साथ 23 लोगों ने सात दिनों तक दुष्कर्म किया। इसी घटना को लेकर पीएम मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए।

Varanasi Case: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी पहुंचते ही सबसे पहले शहर में हाल ही में हुई आपराधिक बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी ली। पीएम मोदी ने वाराणसी के पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय लागू करने के निर्देश दिए। ये खबर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छाई हुई थी।

Modi in Varanasi

वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी

जानिए क्या है पूरा मामला

कुछ दिनों पहले ही वाराणसी में हैवानियत की हदें लांघने वाली शर्मनाक घटना हुई। यहां एक 19 साल की लड़की के साथ 23 लोगों ने सात दिनों तक दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए वह अभियान चला रही है। लड़की बीते 29 मार्च को अपने घर से लापता हुई थी। पीड़ित लड़की किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर 4 मार्च को अपने घर पहुंची और अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

End of Feed