डीपफेक वीडियो ने PM Modi को भी किया परेशान, बोले- सिगरेट की डिब्बी की तरह...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 04:50 PM IST

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डीपफेक वीडियो समाज में अशांति पैदा कर सकता है। जिस तरह से सिगरेट की डिब्बी पर चेतावनी लिखी होती है, उसी तरह से डीपफेक वीडियो पर भी यह लिखा जाना चाहिए कि यह डीपफेक वीडियो है।

PM Modi: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग कर बनाई जा रहीं डीपफेक वीडियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी परेशान कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि र्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग कर डीपफेक वीडियो बनाना चिंताजनक है, इससे समाज में अशांति पैदा हो सकती है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उनका खुद का डीपफेक वीडियो सामने आया है। इसमें उन्हें गरबा डांस करते और गाना गाते हुए दिखाया गया है। भाजपा मुख्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने डीपफेक वीडियो को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया।

End of Feed