पीएम मोदी के आवास पर हाई लेवल बैठक, राजनाथ और तीनों सेना प्रमुखों के अलावा CDS और NSA अजीत डोभाल भी रहे मौजूद

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने के साथ पीएम मोदी ने भविष्य की कार्रवाई पर रणनीति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेना प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ से मुलाकात की।

PM Narendra Modi Meets Former Army Chiefs: पाकिस्तान से तनाव के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस और सभी सशस्त्र बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री ने मौजूदा हालात, ऑपरेशन सिंदूर पर इन शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की। इससे पहले आज पीएम मोदी ने तीनों सेवाओं के पूर्व प्रमुखों सहित दिग्गजों के साथ बातचीत की और मौजूदा स्थिति पर उनकी प्रतिक्रिया ली।

PM Modi meeting

पीएम मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

भविष्य की कार्रवाई पर रणनीति बनाने के लिए चर्चा

End of Feed