5 साल का रोडमैप और 100 दिनों का एक्शन प्लान दें...पीएम मोदी का मंत्रियों को साफ निर्देश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 10:37 AM IST

2024 लोकसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं और इसकी तारीखों की घोषणा मार्च में होने की संभावना है। इसके मद्देनजर बीजेपी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है।

PM Modi Ask For Roadmap: 2024 आम चुनाव नजदीक आते-आते पीएम मोदी भी एक्शन में आ गए हैं और अपने मंत्रियों के उनके कामकाज का लेखाजोखा मांगा है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से अगले 100 दिनों का एक्शन प्लान मांगा है। साथ ही पीएम मोदी ने मंत्रियों से अगले 5 साल का रोडमैप भी देने को कहा है। मंत्री कैबिनेट सचिवालय को एक्शन प्लान भेजेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में पीएम ने कहा कि कौन मंत्री बनेगा या नहीं, ये सोचे बिना अपने आइडिया, एक्शन प्लान और रोडमैप दें।

PM Modi

पीएम मोदी ने मंत्रियों से मांगा एक्शन प्लान

गन्ना खरीद की कीमत में बढ़ोतरी

बता दें कि बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। किसान संगठनों के प्रदर्शन के बीच कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत में आठ फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी देकर गन्ने की कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दी है।

End of Feed