India Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में बुधवार को और मजबूती आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भारत की मदद से तैयार विकास की तीन परियोजनाओं वर्चुअली उद्घाटन किया। ये तीन परियोजनाएं हैं-अखौरा-अगरतला क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक, मोंगला पोर्ट रेल लाइन और रामपाल में मैत्री सुपर थर्मल पावर प्लांट की यूनिट-2। इस मौके पर बांग्लादेश की पीएम हसीना ने कहा कि दोनों देशों के बीच मित्रता को और मजबूती प्रदान करने की प्रतिबद्धता के लिए वह प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताती हैं।
विकास की 3 योजनाओं का पीएम मोदी और शेख हसीना ने उद्घाटन किया।
भारतीय अनुदान से पूरी हुई रेल लिंक परियोजना
अखौरा-अगरतला क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक को 392.52 करोड़ रुपए के भारतीय अनुदान से पूरा किया गया है। यह रेल लाइन बांग्लादेश तक जाती है। इस रेल लिंक की लंबाई 12.24 किलोमीटर है। बांग्लादेश में इसकी लंबारी 6.78 किलोमीटर है। इस रेलवे लाइन का 5,46 किलोमीटर का हिस्सा त्रिपुरा से भी गुजरता है।
नई ऊंचाई पर पहुंचे दोनों देशों के संबंध-पीएम मोदी
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि भारत और बांग्लादेश के सहयोग की सफलता का जश्न मनाने के लिए हम एक बार फिर एक-दूसरे से जुड़े हैं। पीएम ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के संबंध लगातार नई ऊंचाई को छू रहे हैं। हमने बीते नौ साल में मिलकर जो काम किए हैं वैसा काम दशकों में देखने को नहीं मिला।रेलवे नेटवर्क से जुड़ा बांग्लादेश का बंदरगाह
इस परियोजना में मोंगला बंदरगाह और खुलना में मौजूदा रेल नेटवर्क के बीच करीब 65 किमी ब्रॉड गेज रेल मार्ग का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह मोंगला ब्रॉड-गेज रेलवे नेटवर्क से जुड़ गया है।
