जय छठी मैया...पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी Chhath Puja की शुभकामनाएं; कहा: स्वच्छ-सुरक्षित छठ की है तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 05:37 PM IST

Chhath Puja: बिहार-यूपी समेत देश के अन्य हिस्सों में लोक आस्था का महापर्व छठ की धूम मची हुई है। रविवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इस महापर्व के लिए सरकार और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, सभी जगह सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है।

Chhath Puja: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज यानि कि रविवार (30 October 2022) को तीसरा दिन है। इस दिन व्रती शाम में डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने छठ पूजा 2022 की शुभकामनाएं दी हैं।

chhath puja 2022

पीएम मोदी ने दी छठ की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि छठी मैया का आशीर्वाद सभी को मिले। उन्होंने कहा- "सूर्यदेव और प्रकृति की उपासना को समर्पित महापर्व छठ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भास्कर की आभा और छठी मइया के आशीर्वाद से हर किसी का जीवन सदैव आलोकित रहे, यही कामना है।"

End of Feed