भारत-चीन युद्ध के दौरान जिन गांवों को कराया गया था खाली, उसे दोबारा बसाने का हो रहा प्लान; पीएम मोदी ने किया ऐलान

PM Modi in Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान ये ऐलान किया है कि जिन गांवों को भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराया गया था, उसे दोबारा बसाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि हम यह नहीं भूले हैं कि 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के दौरान गांवों को खाली करा दिया गया था, उनके पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में कोई ‘ऑफ सीजन’ नहीं होना चाहिए... ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड में साल भर पर्यटन की पुरजोर वकालत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इस खूबसूरत पहाड़ी राज्य में कोई ‘ऑफ़ सीजन’ नहीं होना चाहिए और हर सीजन 'ऑन सीज़न' रहे जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़े पैमाने पर मजबूती मिलेगी। उत्तरकाशी जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए ये बताया कि भारत-चीन युद्ध के दौरान गांवों को खाली करा दिया गया था, उनके पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे हैं।

PM Modi in Uttarakhand

पीएम मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान क्या-क्या कहा?

भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराए गए गांव के लिए क्या बोले मोदी?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'लोगों को शायद पता होगा कि जब 1962 में चीन ने भारत पर हमला किया था, तो हमारे ये दो गांव खाली करा दिए गए थे। 60-70 साल हो गए, लोग भूल गए हैं, लेकिन हम नहीं भूल सकते। हमने उन दो गांवों के पुनर्वास के लिए अभियान शुरू किया है और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'

End of Feed