'मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है, 'मुझे कॉल या मैसेज न करें', बोलीं लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले

Supriya Sule Phone hack: एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती से मौजूदा सांसद हैं उन्होंने लोगों से कहा- कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें क्योंकि उनका फोन, व्हाट्सएप हैक हो गया है।

Supriya Sule Phone and whatsapp hack: शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार को कहा कि उनका फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। 'कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है।' एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के बारामती से मौजूदा सांसद हैं उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Supriya Sule Phone and whatsapp hack

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले

लोकसभा सांसद ने एक एक्स पोस्ट में कहा, 'तत्काल: मेरा फोन और व्हाट्सएप हैक हो गया है। कृपया मुझे कॉल या मैसेज न करें। मैंने मदद के लिए पुलिस से संपर्क किया है।' शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी नेता से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, हैकिंग के संबंध में पुलिस में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

End of Feed