गाजियाबाद में होने वाली धर्म संसद का मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा, प्रशांत भूषण ने दी याचिका

कुछ पूर्व नौकरशाहों की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ से आग्रह किया कि याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की आवश्यकता है। धर्म संसद मंगलवार से प्रस्तावित है।

Dharam Sansad in Ghaziabad: गाजियाबाद में होने वाली धर्म संसद का मामला आज सुप्रीम कोर्ट में भी उठा। प्रशांत भूषण की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई के संकेत दिए। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि जिन्होंने भी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 'धर्म संसद' के खिलाफ याचिका दायर की है, तत्काल सुनवाई हेतु एक ईमेल भेजें। याचिका में आरोप लगाया गया है कि धर्मसंसद में मुसलमानों के नरसंहार के लिए एक आह्वान जारी किया गया है।

supremecourt

सुप्रीम कोर्ट

प्रशांत भूषण ने दाखिल की याचिका

कुछ पूर्व नौकरशाहों की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ से आग्रह किया कि याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने की आवश्यकता है। मुख्य न्यायाधीश खन्ना ने कहा, मैं विचार करूंगा। कृपया एक ईमेल भेजें। भूषण ने कहा कि मुसलमानों के नरसंहार का खुला आह्वान किया गया है और याचिका पर तत्काल सुनवाई की जरूरत है क्योंकि मंगलवार को 'धर्म संसद' शुरू होगी।

End of Feed