सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा कर्नाटक 'हनी-ट्रैप' मामला, जनहित याचिका दायर, नेताओं की बढ़ेगी टेंशन

विधायकों ने 19 मार्च को आरोप लगाया था कि कर्नाटक में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए हनी ट्रैप के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विपक्ष के दावों का समर्थन किया और ऐसे मामलों की उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया था।

Karnataka Honey-Trapping: कर्नाटक 'हनी-ट्रैप' का मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस मामले में शीर्ष अदालत में एक जनहित याचिका दायर की गई है। वकील ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को आज या कल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है। जनहित याचिका में आरोपों की सीबीआई या एसआईटी द्वारा स्वतंत्र जांच की मांग की गई है।

SC

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हनी ट्रैप मामला

विधायकों ने लगाए संगीन आरोप

विधायकों ने 19 मार्च को आरोप लगाया था कि कर्नाटक में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए हनी ट्रैप के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विपक्ष के दावों का समर्थन किया और ऐसे मामलों की उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया था। आरोपों का जवाब देते हुए परमेश्वर ने ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने की बात कही थी। गृह मंत्री ने विधानसभा में कहा, अगर हमें अपने सदस्यों की गरिमा को बनाए रखना है, तो हमें ऐसी घटनाओं को रोकना होगा। यह एक गंभीर मुद्दा है। मैं इसकी उच्च स्तरीय जांच का आदेश दूंगा।

End of Feed