बिहार के लोग पहले शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे, नीतीश ने बोला आरजेडी पर हमला, बीजेपी की तारीफ की

नीतीश ने कहा, जब 2005 में हमने सत्ता संभाली थी, तब क्या स्थिति थी? खराब कानून-व्यवस्था के कारण लोग शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। और आज देखिए कि हालात क्या हैं।

Nitish Kumar Attacks RJD: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने धुर विरोधी लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि पहले राज्य के लोग शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। नीतीश संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी पर निशाना साधा और अपने मौजूदा सहयोगी भाजपा की तारीफ की। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, क्या हमसे पहले सत्ता में रहने वालों ने कुछ किया? जो कुछ भी हुआ है, वह सब हमने किया है। मंच पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बैठे थे। ये सभी भाजपा से हैं।

nitish kumar

नीतीश कुमार का आरजेडी पर निशाना

नीतीश ने आरजेडी के साथ गठबंधन को याद किया

नीतीश ने कहा, जब 2005 में हमने सत्ता संभाली थी, तब क्या स्थिति थी? खराब कानून-व्यवस्था के कारण लोग शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। और आज देखिए कि हालात क्या हैं। लड़के-लड़कियां रात 11 बजे तक सड़कों पर देखे जा सकते हैं। नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन को भी याद किया, जो दोनों ही मौकों पर दो साल से भी कम समय तक चला। उन्होंने दावा किया कि मेरे अपने कुछ लोगों ने उन्हें गठबंधन के लिए प्रेरित किया था।

End of Feed