एल्विश यादव जैसे लोग देशद्रोही हैं, करता था सांपों के जहर की सप्लाई, मेनका गांधी ने लगाया गंभीर आरोप

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 3, 2023, 12:44 PM IST

बिग बॉस विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर पार्टियों में सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) ने कहा कि एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है।

बिग बॉस विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। एल्विश पर सांपों का जहर सप्लाई करने का आरोप लगा है। एलविश पर पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने का आरोप है। नोएडा पुलिस ने एल्विश के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस की छापेमारी में 5 सपेरे भी गिरफ्तार हुए है। पुलिस ने कई जहरीले सांप भी बरामद किए हैं। एल्विश यादव पर बीजेपी सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) कहा कि हमारी एल्विश पर कई दिनों से नजर थी। एल्विश यादव पूरा गैंग चलाता है। हमारी संस्था ने खुलासा किया है। एल्विश पार्टियों में जहर सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में 7 साल की सजा है। एल्विश जैसे लोग देशद्रोही हैं। एल्विश सांपों के साथ वीडियो डालता था। यूट्यूबर और बिगबॉस के विजेता एल्विश यादव की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। नोएडा पुलिस की 3 टीमें एल्विश को तलाश कर रहीं हैं। मामले में कई यूट्यूबर्स के भी शामिल होने का शक है। एल्विश यादव के साथियों की भी तलाश की जा रही है। एल्विश पर सांप के जहर वाली रेव पार्टी का आरोप है।

पुलिस को छापेमारी में कौन-कौन से सांप मिले?

  • करीब 20 मिलीलीटर सांप का जहर
  • कुल 09 सांप मिले
  • 05 कोबरा सांप
  • 01 अजगर
  • 02 दोमुहा सांप (सैंड बुआ)
  • 01 रैट स्नेक (घोड़ा पछाड़ सांप

End of Feed