पीएम मोदी के पहुंचते ही 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारों से गूंज उठा कोलकाता, एक झलक पाने उमड़े लोग

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2024, 01:34 PM IST

पांच दिनों के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा है। पीएम ने यहां 15, 400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

PM Modi in Kolkata: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को कोलकाता पहुंचे तो अलग ही माहौल दिखा। कोलकाता में बने देश के पहले अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। इस मेट्रो टनल के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पहुंचे। यहां उपस्थित लोगों की दीवानगी उनके प्रति इतनी थी की उनकी एक झलक पाने के लिए यहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारे से यहां का माहौल गुंजायमान हो गया।

Modi kolkata visit

पीएम मोदी का कोलकाता दौरा

पांच दिनों के भीतर दूसरा बंगाल दौरा

पांच दिनों के भीतर पीएम मोदी का यह दूसरा पश्चिम बंगाल दौरा है। पीएम ने यहां 15, 400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी जब एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन पहुंचे तो वहां उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा थी और चारों तरफ से 'मोदी-मोदी' और 'जय श्री राम' के नारे के जरिए लोग पीएम का स्वागत कर रहे थे और पीएम मोदी भी हाथ हिलाकर उन सबका अभिवादन कर रहे थे।

End of Feed