'रामलीला मैदान में आपका स्वागत है योगी जी', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने क्यों कहा ऐसा? जानें वोटर लिस्ट का क्या है मामला

कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के बीच पार्टी नेता पवन खेड़ा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'ज्ञानेश से हैं परेशान? तो फिर कहां है आपका ध्यान? रामलीला मैदान तो इधर है श्रीमान। आज की महारैली में आपका भी स्वागत है योगी जी।' उनकी यह पोस्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से जुड़ी है।

एक तरफ जहां कांग्रेस सहित विपक्षी दल वोटर लिस्ट से मतादाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ हमलावर हैं। वहीं, दूसरी ओर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा दावा किया है। सीएम योगी ने कहा कि वोटर लिस्ट से बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं के नाम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट से एक करोड़ से ज्यादा हिंदू वोटर्स के नाम गायब हैं। सीएम ने इस पर चिंता जताई और बीजेपी कार्यकर्ताओं को छूटे हुए पात्र मातदाताओं के नाम जुड़वाने की जिम्मेदारी दी है।

pawan khera (3)

वोटर लिस्ट को लेकर सीएम योगी के बयान पर पवन खेड़ा ने तंज कसा है। PTI

पवन खेड़ा ने कसा तंज

सीएम के बयान पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा,"'ज्ञानेश से हैं परेशान? तो फिर कहां है आपका ध्यान? रामलीला मैदान तो इधर है श्रीमान। आज की महारैली में आपका भी स्वागत है योगी जी।"

End of Feed