सिंगापुर आग हादसे में झुलसे पवन कल्याण के छोटे बेटे, अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों से किया वादा पूरा करके होंगे रवाना

Pawan Kalyan Son Mark Shankar Injured: जन सेना पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस घटना में मार्क के हाथ और पैर झुलस गए, जबकि धुएं के कारण उनके फेफड़े भी प्रभावित हुए और फिलहाल उनका वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Pawan Kalyan’s son injured in school fire: जन सेना पार्टी ने कहा कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में अपने स्कूल में आग लगने के हादसे में घायल हो गए। जन सेना पार्टी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इस घटना में मार्क के हाथ और पैर झुलस गए, जबकि धुएं के कारण उनके फेफड़े भी प्रभावित हुए और फिलहाल उनका वहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Pawan kalyan

सिंगापुर आग हादसे में झुलसे पवन कल्याण के बेटे

कल्याण ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, मैंने अराकू घाटी के पास कुरीडी के ग्रामीणों से वादा किया था कि मैं तय कार्यक्रम के अनुसार उनसे मिलने जाऊंगा और मैं अपना दौरा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में विकास कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के बाद वे तुरंत सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।

End of Feed