सरकार आज संसद में ला रही कौन से 3 बिल? महिलाओं के लिए कितने फायदेमंद और परिसीमन की क्या है लड़ाई, जानें- सबकुछ

Parliament News Today: सरकार संसद के वर्तमान बजट सत्र के तहत विशेष बैठक के दौरान परिसीमन विधेयक, 2026 पेश करेगी। इसके तहत केंद्र सरकार 'नवीनतम जनगणना आंकड़ों' के आधार पर और संविधान के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए लोकसभा तथा विधानसभाओं में सीटों के निर्धारण के लिए एक परिसीमन आयोग का गठन कर सकेगी।

Women Reservation Bill in Lok Sabha: सरकार बृहस्पतिवार को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पेश करेगी, जिसका विपक्ष के कई दल विरोध करने और इसके परिसीमन से जुड़े प्रावधानों के खिलाफ वोट करने की तैयारी में हैं। सरकार 'संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक, 2026' को एक बड़े सुधार के रूप में ला रही है। इसके साथ ही सरकार परिसीमन आयोग के गठन के लिए एक विधेयक तथा केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026 भी पेश करेगी। इन तीनों विधेयकों को लोकसभा की आज की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है। लोकसभा के वर्तमान बजट सत्र के तहत तीन दिवसीय विशेष बैठक बुलाने का मकसद इन तीनों विधेयकों पर चर्चा और इन्हें पारित कराना है।

सरकार आज संसद में ला रही कौन से 3 बिल? महिलाओं के लिए कितने फायदेमंद और परिसीमन की क्या है लड़ाई, जानें- सबकुछ

सरकार आज संसद में ला रही कौन से 3 बिल? महिलाओं के लिए कितने फायदेमंद और परिसीमन की क्या है लड़ाई, जानें- सबकुछ

कौन पेश करेगा ये बिल?

बुलेटिन के मुताबिक, 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026', 'परिसीमन विधेयक, 2026' और 'केंद्र-शासित प्रदेश कानून (संशोधन विधेयक), 2026' को बहस के लिए लोकसभा में पेश किया जाएगा।

End of Feed