पाकिस्तान पर प्रदूषण की भयंकर मार, लाहौर बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने मंगलवार को कहा, कल लाहौर को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया था। हमने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कई पहल की हैं और अब हम शहर में कृत्रिम बारिश की योजना बना रहे हैं।

Lahore most polluted city: सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान भी इन दिनों प्रदूषण की मार झेल रहा है। पाकिस्तान के सांस्कृतिक शहर लाहौर को 394 के खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के साथ दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है। पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने धुंध के प्रभाव को कम करने के लिए कृत्रिम बारिश की योजना बनाई है।

pollution lahore

लाहौर सबसे प्रदूषित शहर

AQI हवा में विभिन्न प्रदूषकों की सांद्रता का माप है। 100 से ऊपर AQI को अस्वास्थ्यकर माना जाता है और 150 से ऊपर को बहुत अस्वास्थ्यकर माना जाता है। स्मॉग संकट को फसल अवशेष जलाने और औद्योगिक उत्सर्जन से बढ़ावा मिला है। खतरनाक स्मॉग के कारण शहर के निवासियों में खांसी, सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और त्वचा संक्रमण सहित व्यापक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो गई हैं।

End of Feed