पहलगाम हमले के 10 दिन बाद दिखा PAK आर्मी चीफ 'मुल्ला' मुनीर, टैंक पर चढ़कर भारत के खिलाफ खूब उगला 'जहर'

Pakistani Army Chief Asim Munir : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 'लापता' चल रहे पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर सामने आ गए हैं। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जनरल मुनीर ने झेलम में टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया।

Pakistani Army Chief Asim Munir : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 'लापता' चल रहा पाकिस्तान का सेना प्रमुख आसिम मुनीर सामने आ गया है। पाकिस्तान के इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जनरल मुनीर ने झेलम में टिल्ला फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया और वहां 'एक्सरसाइज हैमर स्ट्राइक' का जायजा लिया। इस मौके पर मुनीर सेना के अन्य अधिकारियों के साथ एक टैंक पर चढ़ा नजर आया। सैनिकों को संबोधित करते हुए उसने भारत के खिलाफ खूब जहरीले बोल बोले। मुनीर ने कहा कि 'भारत ने यदि किसी तरह का दुस्साहस किया तो उसे त्वरित, दृढ़ और माकूल जवाब दिया जाएगा।'

asim munir

झेलम में सैन्य अभ्यास देखा।

भारत कर रहा है आतंक पर हमले की तैयारी

पहलगाम हमले के बाद मुनीर पाकिस्तान में कहीं नजर नहीं आ रहा था। लगातार 'गायब' चलने की वजह से उसके देश के बाहर चले जाने की अटकलें लगने लगी थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि पहलगाम हमले के दोषियों को सजा देने के लिए भारत ने कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। भारत की ओर से इसकी तैयारी भी की जा रही है। इससे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। पाकिस्तानी भारतीय हमले की आशंका से डरे हुए हैं। रिपोर्टों की मानें तो पाकिस्तान के समृद्ध लोग अपने परिवार को ब्रिटेन, अमेरिका जैसे देशों में भेज रहे हैं।

End of Feed