Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है और देशवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। हमले में मारे गए पर्यटकों सामने आए हैं। मृतकों में दो विदेशी भी शामिल हैं। इस हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। 2 से 3 आतंकियों ने पहलगाम के मिनी स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले बैसरन घाटी में इस हमले को अंजाम दिया। इन्होंने नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों पर गोलियां चलाई और जंगलों में फरार हो गए। ये हमला पुलवामा आतंकी हमले के बाद सबसे बड़ा हमला है।
पहलगाम में आतंकी हमला
मृतकों के नाम
मंजूनाथ शिवमू, भारत भूषण, शिवम मोगा - कर्नाटक
विनय नरवाल - हरियाणा
शुभम द्विवेदी - यूपी
दिलीप जयराम दसाले, अतुल श्रीकांत मोने , संजय लखन लेले - महाराष्ट्र
संदीप नवपाले, बितन अधकेरी - नेपाल
उध्वनी प्रदीप कुमार - यूएई
सैयद हुसैन शाह - कश्मीर
हिम्मत भाई कलयथाई, प्रशांत कुमार बालेश्वर, मनीश रंजन, रामचंद्रन, शालिंदर कलपिया - गुजरात
घायलों के नाम
विनी भाई, मानिक पटेल, रिनो पांडे - गुजरात
एस बालचंद्रू - महाराष्ट्र
अभिजवम राव - कर्नाटक
शशि कुमारी - ओडिशा
डॉ. परमेश्वर, संतरू, बालचंद्र - तमिलनाडु
शोभित पटेल - मुंबई
नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल मारे गए
कोच्चि में तैनात भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26 वर्ष) छुट्टी पर थे और पहलगाम हमले में मारे गए। वे हरियाणा के निवासी थे और 16 अप्रैल को ही उनकी शादी हुई थी।
हैदराबाद के IB अधिकारी की मौत
पहलगाम में आतंकी हमले में हैदराबाद में तैनात एक इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिहार के मूल निवासी मनीष रंजन अपने परिवार के साथ छुट्टी पर थे, तभी यह हमला हुआ। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी पत्नी और बच्चों के सामने उनकी हत्या कर दी गई।
बता दें कि आतंकवादियों ने मंगलवार दोपहर पहलगाम शहर के पास मशहूर घास के मैदान में हमले को अंजाम दिया। इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला है।
अमित शाह पहुंचे श्रीनगर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंचे हैं। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। शाह, पर्यटकों पर हुए हमले के कुछ घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे और हवाई अड्डे से सीधे राजभवन पहुंचे। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात ने गृह मंत्री के आगमन पर उन्हें घटना की जानकारी दी। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका मौजूद थे।
पहलगाम का दौरा करेंगे शाह
अधिकारियों ने बताया कि शाह सुरक्षा अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री बुधवार को पहलगाम का दौरा कर सकते हैं। आतंकवादियों ने एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय लोग शामिल हैं।
