LIVE

Pahalgam Terrorist Attack LIVE Updates: पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में एनकाउंटर पर एनकाउंटर, Loc पर फायरिंग, आतंकी आसिफ शेख के घर में ब्लास्ट

Shashank Shekhar MishraUpdated Apr 25, 2025, 17:10 IST

Pahalgam Terror Attack Live News Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। कांग्रेस सांसद द्वारा अमेरिका की आधिकारिक यात्रा बीच में छोड़कर गुरुवार सुबह नई दिल्ली लौटने के बाद यह दौरा तय किया गया है। इससे पहले गुरुवार को केंद्र सरकार ने सुरक्षा स्थिति पर विचार-विमर्श करने और हमले का जवाब तैयार करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े जवाबी कदम उठाए हैं। भारत ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पाकिस्तान को पत्र लिखकर सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखने के अपने निर्णय की जानकारी दी और कहा कि इस्लामाबाद ने संधि की शर्तों का उल्लंघन किया है। जल शक्ति मंत्रालय की सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय के सचिव को पत्र लिखा है।

Pahalgam Terrorist Attack LIVE Updates: पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में एनकाउंटर पर एनकाउंटर, Loc पर फायरिंग, आतंकी आसिफ शेख के घर में ब्लास्ट
Pahalgam Terrorist Attack LIVE Updates: पहलगाम हमले के बाद कश्मीर में एनकाउंटर पर एनकाउंटर, Loc पर फायरिंग, आतंकी आसिफ शेख के घर में ब्लास्ट

Pahalgam Terror Attack Live News Update: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। भारतीयसेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा बृहस्पतिवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह गोलीबारी की। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। आतंकवादी आसिफ शेख का घर विस्फोट से उड़ गया है। दोनों पहलगाम आतंकी हमले के आरोपी हैं। दोनों आतंकी लश्कर ए तैयबा से जुड़े हैं। बीते 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी हमले से जुड़े वीडियो में दोनों नजर आए हैं। इस जघन्य हमले के बाद से ही दोनों फरार हैं।

APR 25, 2025 17:10 IST

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उनसे पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के मामले पर चर्चा की।
अधिकारियों ने बताया कि गांधी ने अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले, कांग्रेस नेता गांधी ने यहां सेना के अस्पताल में घायल पर्यटकों से बातचीत की। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में एक प्रमुख पर्यटक स्थल पर मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस सांसद गांधी ने व्यापार संगठनों और पर्यटन क्षेत्र के प्रतिनिधियों तथा छात्र नेताओं से भी मुलाकात की।
APR 25, 2025 17:09 IST

'मेरे रिश्तेदारों ने मुझे भारत भेजा'; पाकिस्तान से स्वदेश लौटी महिला ने कहा

APR 25, 2025 15:03 IST

अमित शाह का मुख्यमंत्रियों को फोन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय देश में न रहे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी।
APR 25, 2025 14:13 IST

मानवाधिकार आयोग ने पहलगाम हमले की निंदा की

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद में संलिप्त लोगों के खिलाफ ‘‘प्रत्यक्ष या परोक्ष’’ कार्रवाई करने का समय आ गया है। आयोग ने कहा कि वह पहलगाम की घटना से अत्यंत आहत है और उम्मीद करता है कि सरकार जवाबदेही तय करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी और हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाएगी।
APR 25, 2025 13:33 IST

आतंकवाद पर रक्षा मंत्रा ख्वाजा आसिफ ने स्वीकारा इस्लामाबाद का 'सच'

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि उनका देश आतंकवाद का समर्थन करता रहा है। एक इंटरव्यू के वायरल क्लिप में उन्हें कहता सुना जा सकता है कि पाकिस्तान पश्चिम के लिए दशकों से 'गंदा काम' करता रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आसिफ ने यह हैरान करने वाला बयान स्काई न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान दिया।
APR 25, 2025 11:42 IST

मेघालय : पहलगाम आतंकी हमले की प्रशंसा करने पर एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कथित रूप से प्रशंसा करने पर मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में पुलिस ने 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सियेम ने बताया कि विशेष प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने साइमन शायला के घर पर छापा मारा और दो मोबाइल फोन जब्त किए। उन्होंने बताया कि शायला उसके खिलाफ लुमडिएनगजरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
APR 25, 2025 11:42 IST

दिल्ली: पहलगाम हमले के विरोध में गांधीनगर समेत तमाम मार्केट बंद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई पर्यटकों की निर्मम हत्या से देशभर के लोगों में गुस्सा है। पहलगाम हमले के विरोध में शुक्रवार को आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश देने के लिए दिल्ली की तमाम मार्केट को आज बंद किया गया है। गांधीनगर और जनपथ मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है।
APR 25, 2025 09:50 IST

राहुल गांधी करेंगे एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज शाम चार बजे जम्मू कश्मीर के एल जी मनोज सिन्हा से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के दौरान वो पहलगाम आतंकी हमले पर एलजी मनोज सिन्हा से चर्चा करेंगे।
APR 25, 2025 08:53 IST

बांदीपोरा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
APR 25, 2025 08:43 IST

पाक सेना के उकसाने पर इंडियन आर्मी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भी तनाव दिख रहा है। गुरुवार की रात पाकिस्तान के उकसाने पर भारतीय सेना ने पाक सैनिकों को निशाना बनाते हुए जवाबी हमला किया। मिली जानकारी के अनुसार LoC पर पहले पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से फायरिंग की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
APR 25, 2025 08:04 IST

बांदीपोरा में आतंकियों को घेरा, हो रही जबरदस्त फायरिंग

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से कश्मीर में एनकाउंटर्स का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह बांदीपोरा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है और दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
APR 25, 2025 08:03 IST

पहलगाम हमले के मद्देनजर उप्र कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन स्थगित किया

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 25 अप्रैल को भाजपा जिला मुख्यालय में किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर स्थगित कर दिया है। बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई बयान में कहा गया कि हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी पूरे राज्य में ‘कैंडल मार्च’ निकालेगी। बयान में कहा गया कि पार्टी कार्यकर्ता शहीद स्मारकों या राष्ट्रीय प्रतीकों की प्रतिमाओं पर इकट्ठा होकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे।
APR 25, 2025 06:50 IST

सिंधु जल संधि पर आज होगी एक महत्वपूर्ण बैठक

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर होगी बैठक। जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल समेत कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के बैठक में हिस्सा लेने की संभावना। भारत ने पाकिस्तान को औपचारिक पत्र लिख कर सिंधु जल संधि को निलंबित करने की सूचना दे दी। जल शक्ति मंत्रालय में सचिव देवश्री मुखर्जी ने पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय में सचिव सैय्यद अली मुर्तुजा को लिखा पत्र। पत्र में लिखा गया है कि भारत सरकार ने पाकिस्तान सरकार को संधि में बदलाव के लिए नोटिस दिया है।
APR 25, 2025 06:25 IST

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ हिसार और अजमेर में प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में हरियाणा के हिसार और राजस्थान के अजमेर में जोरदार प्रदर्शन हुआ। हिसार में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे, जबकि अजमेर में मुस्लिम समुदाय ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। दोनों शहरों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा और आतंकवाद की कड़ी निंदा देखी गई। हिसार के पारिजात चौक पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे को जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। विहिप के सदस्य प्रोफेसर दीपक कुमार ने कहा, "पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। आतंकवादियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर हत्या की, जो असहनीय है।" उन्होंने भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए और सख्त कदम उठाने की मांग की। हम हिंदू धर्म की रक्षा के लिए एकजुट हैं।"
APR 25, 2025 00:04 IST

पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर बढ़ाई जवानों की तैनाती

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। और दिल्ली में लगातार बैठकें हो रही हैं जिसको लेकर पाकिस्तान घबराया हुआ है तभी तो उसने राजस्थान से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर अपने जवानों की तैनाती बढ़ा दी है।
APR 24, 2025 22:32 IST

श्रीनगर एयरपोर्ट से आज 110 उड़ानें हुईं संचालित, 10 हजार से ज्यादा यात्री हुए रवाना: DGCA

डीजीसीए ने बताया कि पहलगाम में हुई दुखद घटना के बाद 24 अप्रैल (गुरुवार) को श्रीनगर एयरपोर्ट से कुल 10,090 यात्री रवाना हुए, जबकि 4,107 यात्री पहुंचे। सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे के बीच श्रीनगर एयरपोर्ट से विभिन्न स्थानों के लिए कुल 110 उड़ानें संचालित हुईं।
APR 24, 2025 20:44 IST

IAF का केंद्रीय सेक्टर में शक्ति प्रदर्शन; राफेल, सुखोई-30 से कर रहा सैन्य अभ्यास

पाकिस्तान से तनातनी के बीच भारतीय वायुसेना केंद्रीय सेक्टर के बड़े हिस्से में 'अक्रामण' नामक एक प्रमुख सैन्य अभ्यास चला रही है। इसमें राफेल, सुखोई-30 समेत अत्याधुनिक फाइटर जेट्स शामिल हैं, जो ज़मीन पर हमले और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अभ्यास जैसे मिशनों को अंजाम दे रहे हैं।
APR 24, 2025 20:19 IST

पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक खत्म, राहुल बोले- हम सरकार के साथ

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर संसद परिसर में आयोजित सर्वदलीय बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों ने मंथन किया और बैठक लगभग दो घंटे तक चली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हम सरकार के साथ हैं।
APR 24, 2025 18:57 IST

सर्वदलीय बैठक में दो मिनट का मौन रख पीड़ितों को दी गई श्रद्धांजलि

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में गुरुवार को दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार ने बैठक बुलाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक की अगुवाई की।
APR 24, 2025 18:44 IST

पहलगाम हमले में पाकिस्तान का बचाव करने के आरोप में AIUDF विधायक गिरफ्तार: हिमंत विश्व शर्मा

पहलगाम आतंकवादी हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का कथित तौर पर बचाव करने के लिए असम में विपक्षी दल ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को बृहस्पतिवार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “हमने एक वीडियो देखा है, जिसमें एआईयूडीएफ विधायक हमले में पाकिस्तान और उसकी संलिप्तता का बचाव करते हुए नजर आ रहे हैं। मैंने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था और डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) ने मुझे सूचित किया है कि विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।”