पहलगाम हमला: पत्नी ने दी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को भावुक विदाई, जिसने देखा रो पड़ा, यूं किया आखिरी सैल्यूट

दिवंगत नौसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने दिवंगत पति को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में याद करते हुए भावभीनी विदाई दी, जिन्होंने सम्मान के साथ जीवन जिया और साहस की विरासत छोड़ी।

Lieutenant Vinay Narwal's farewell: भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी ने अपने पति को भावुक विदाई दी, जो पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इस दौरान लेफ्टिनेंट नरवाल की पत्नी बिलख-बिलख कर रो रही थीं और परिजन उन्हें सांत्वना दे रहे थे। पत्नी ने लेफ्टिनेंट नरवार को अंतिम सैल्यूट भी किया। जिसने भी ये मंजर देखा वो भावुक हो गया। विनय नरवाल का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मॉडल टाउन करनाल क्रीमेशन ग्राउंड पर होगा जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी भी पहुंचेंगे।

Lt. Narwal

लेफ्टिनेंट नरवाल को भावुक विदाई

करनाल लाया गया पार्थिव शरीर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के दिवंगत अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का बुधवार को कार्गो टर्मिनल पर पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरियाणा के करनाल स्थित उनके गृहनगर भेजा गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए समारोह में मौजूद थे। शोक संतप्त परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और रिश्तेदार भी जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

End of Feed