Opposition Unity: चेन्नई में 3 अप्रैल को मिलेंगे 14 विपक्षी दल, दिखाएंगे ताकत, बनाएंगे नई रणनीति

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 31, 2023, 09:06 AM IST

Opposition party unity: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 14 विपक्षी पार्टियों बैठक करेंगी। हालांकि इस बैठक में 'सामाजिक न्याय, आगे की राह' पर चर्चा होगी। लेकिन मना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दल रणनीति बनाएंगे।

Opposition party unity: डीएमके नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने 3 अप्रैल को चेन्नई में 'सामाजिक न्याय, आगे की राह' पर चर्चा के लिए विपक्षी दलों की बैठक बुलाई। इस प्रस्तावित बैठक में कम से कम 14 विपक्षी दल शामिल होंगे। जो विभिन्न राजनीतिक कॉम्बिनेशंस को जोड़ने के लिए चल रही कोशिशों के बीच शक्ति प्रदर्शन में शामिल होंगे। साथ ही ऐसा मना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी दल रणनीति बनाएंगे। उम्मीद है कि बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे। तीन अप्रैल को होने वाली बैठक विभिन्न राज्यों में सीबीआई जैसी संघीय एजेंसियों के 'मनमाने उपयोग' के खिलाफ अदालत जाने के लिए 14 विपक्षी दलों की हाथ मिलाने के बाद हो रही है।

Opposition party unity meeting, Stalin, Tejashwi Yadav, Akhilesh Yadav

14 विपक्षी पार्टियों की चेन्नई में होगी बैठक

विपक्षी दलों की बैठक में ये पार्टियां होंगी शामिल

झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम नेता हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, बीआरएस नेता के केशव राव, सीपीआई (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी और उनके सीपीआई समकक्ष डी राजा, टीएमसी नेता डेरेक ओ'ब्रायन, आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह और एनसीपी नेता छगन भुजबल हाइब्रिड मोड में होने वाली बैठक में मौजूद रहेंगे। बीजू जनता दल (बीजेडी) के सस्मित पात्रा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के ए सुरेश के भी इसमें भाग लेने की संभावना है।

End of Feed