इन 14 नेताओं के कंधों पर 'INDIA' की कमान, जानें कोआर्डिनेशन समिति में कौन-कौन शामिल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 04:11 PM IST

INDIA Meeting Mumbai: विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A ने 14 सदस्यों वाली समन्वय समिति बनाई है। इसमें शरद पवार, तेजस्वी यादव और राघव चड्ढा समेत अन्य को शामिल किया गया है। फिलहाल कन्वीनर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। मुंबई में चल रही बैठक में 28 पार्टियों के 63 नेता शामिल हुए।

Opposition Meeting In Mumbai: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के 'NDA vs INDIA' की जंग जारी है। 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन के नेता मुंबई में मौजूद हैं। मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में चल रही इस बैठक में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की प्लानिंग चल रही है। चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों का ये गठबंधन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

INDIA Meeting, Mumbai

विपक्षी गठबंधन इंडिया ने किया 14 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन।

14 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन

मुंबई में चल रही इस बैठक में चुनावी रणनीति तैयार की जा रही है। विपक्षी गठबंधन की बैठक में 14 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। इस समिति में फिलहाल 13 नेताओं को शामिल किया गया है, लेकिन इस बात का ऐलान हो गया है 14वां नाम सीपीआई-एम से होगा।

End of Feed