सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल खत्म करने के लिए मनाएंगे विपक्षी सांसद, मेदांता हॉस्पिटल में करेंगे मुलाकात

CJP Protest: दिल्ली में छात्रों के जारी प्रदर्शन के बीच विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, माकपा सहित अन्य दलों के सांसद होंगे।

CJP Protest: राष्ट्रीय राजधानी में संसद से लेकर सड़कों पर पेपर लीक का मुद्दा गूंज रहा है। एक तरफ, शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में दिल्ली में हजारों की संख्या में देशभर से आए छात्र जंतर-मंतर पर एकजुट हैं, तो दूसरी तरफ विपक्षी दल भी छात्रों के साथ एकजुट नजर आ रहे हैं। इस बीच, एक अहम जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विपक्षी दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती सोनम वांगचुक से मिलने जाएगा। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Sonam Wangchuk

शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक

सोनम की भूख हड़ताल जारी

सोनम वांगचुक की पिछले 25 दिनों से भूख हड़ताल जारी है। ऐसे में विपक्षी सांसद उन्हें भूख हड़ताल को खत्म करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि विपक्षी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल सोनम वांगचुक को यह भरोसा दिलाएंगे कि प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाया जाएगा।

End of Feed