इलाहाबाद HC के जज जस्टिस शेखर यादव पर महाभियोग को लेकर अड़ी विपक्षी पार्टियां, राज्यसभा में दिया नोटिस

सूत्रों का कहना है कि 55 विपक्षी सांसदों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव पर महाभियोग चलाने के लिए राज्यसभा में नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।

Justice Shekhar Yadav impeachment: विपक्षी पार्टियों ने कथित विवादास्पद टिप्पणी के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव पर महाभियोग चलाने के लिए राज्यसभा में नोटिस दाखिल किया है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि 55 विपक्षी सांसदों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस शेखर यादव पर महाभियोग चलाने के लिए राज्यसभा में नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं।

Rajyasabha

इलाहाबाद HC के जज जस्टिस शेखर यादव पर महाभियोग के लिए नोटिस

55 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए

सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के जस्टिस यादव के खिलाफ महाभियोग के लिए 55 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में दिए गए नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें कांग्रेस के कपिल सिब्बल, विवेक तन्खा और दिग्विजय सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जॉन ब्रिटास, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मनोज कुमार झा और तृणमूल कांग्रेस के साकेत गोखले शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि सांसदों ने आज उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने से कुछ मिनट पहले राज्यसभा के महासचिव से मुलाकात की और महाभियोग का नोटिस सौंपा।

End of Feed