Operation HimSetu: भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के लिए “ऑपरेशन हिमसेतु” शुरू किया है। भारी भूस्खलन के कारण लाचेन इलाके का संपर्क बाकी जगहों से टूट गया था, जिससे सैकड़ों पर्यटक वहां फंस गए थे। इस मुश्किल स्थिति में सेना की त्रिशक्ति कोर, जो Eastern Command के तहत काम करती है, राहत और बचाव अभियान (Indian Army rescue) का नेतृत्व कर रही है। खराब मौसम, भारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद जवान लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
बर्फ और भूस्खलन के बीच सेना का कमाल (Photo: Times Now Navbharat)
यह भी पढ़ें: Mamata Banerjee Property: न घर, न गाड़ी... फिर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं ममता बनर्जी?
अभी भी करीब 1000 पर्यटक वहां फंसे
अब तक करीब 135 पर्यटकों को उनके वाहनों के साथ सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। इस दौरान उन लोगों को प्राथमिकता दी गई, जिन्हें मेडिकल सहायता की जरूरत थी। सेना की टीम न केवल लोगों को निकाल रही है, बल्कि उन्हें जरूरी इलाज और सहायता भी दे रही है। सेना और स्थानीय प्रशासन मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। अभी भी करीब 1000 पर्यटक वहां फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकालने का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन हर संभव कोशिश की जा रही है ताकि सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा सके।
लोगों की जान बचाने के लिए लगातार कर रहे हं कोशिश
कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो “ऑपरेशन हिमसेतु” एक बड़ा राहत अभियान बनकर सामने आया है, जिसमें सेना के जवान कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और लोगों की जान बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। आपको बता दें कि जब-जब पहाड़ी इलाकों में ऐसे हालात बनते हैं तब-तब हमारी भारतीय सेना इस प्रकार के ऑपरेशन का अंजाम देती और देती आई है। इतना ही नहीं Indian Army अपनी जान खतरे में डालकर लोगों की जान बचाती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
