'एक पुजारी की सुरक्षा नहीं कर सकते तो काहे की मजबूत सरकार', बांग्लादेश में चिन्मय दास की गिफ्तारी पर बोले अखिलेश

Akhilesh Yadav speaks on Bangladesh issue: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और इस्कॉन के पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो चीजें चल रही हैं।

Akhilesh Yadav speaks on Bangladesh issue: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा और इस्कॉन के पुजारी चिन्मय दास की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो चीजें चल रही हैं, उसके बारे में भारत सरकार को सोचना चाहिए। इस तरह की चीजें नहीं होनी चाहिए। अखिलेश ने सवाल किया कि अगर भारत सरकार एक पुजारी को सम्मान और सुरक्षा नहीं दे सकती तो वह मजबूत सरकार होने का दावा कैसे कर सकती है। बता दें कि भारत से लेकर दुनिया भर में चिन्मय दास की गिरफ्तारी का विरोध हो रहा है। उन्हें रिहा करने की मांग की जा रही है। मंगलवार को चिन्मय दास की जमानत पर सुनवाई भी होनी है।

Akhilesh Yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश को हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी होगी।

End of Feed