Next CM of Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस राज्य को पहला मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। उमर अब्दुल्ला की ताजपोशी इसी हफ्ते होने जा रही है। तारीख और समय दोनों तय हो गया है, सूबे के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इससे जुड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें ये बताया गया है कि आगामी 16 अक्टूबर को उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
उमर अब्दुल्ला कब लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
कब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे उमर अब्दुल्ला?
उमर अब्दुल्ला बुधवार को सुबह 11:30 बजे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे जुड़ा नोटिफिकेशन सूबे के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जारी किया गया है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी जानकारी।
उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के अगले सीएम
इससे पहले उमर अब्दुल्ला को पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को सर्वसम्मति से नेशनल कांफ्रेंस का विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पार्टी के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने यहां यह जानकारी दी थी। फारूक ने उस वक्त कहा था कि 'पार्टी के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमे उमर अब्दुल्ला को सर्वसम्मति से दल का नेता चुना गया।'
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को मिला बहुमत
नेशनल कांफ्रेंस ने हाल में संपन्न चुनाव में 42 जबकि उसके गठबंधन साझेदारों कांग्रेस ने छह और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक सीट जीती है। इस तरह 95 सदस्यीय विधानसभा में गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ है।
कौन हैं उमर अब्दुल्ला, जानें उनसे जुड़ी खास बातें
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अपने परिवार के तीसरी पीढ़ी के राजनेता हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उमर अब्दुल्ला ने शुरुआती शिक्षा श्रीनगर के बर्न हॉल स्कूल से की। फिर हिमाचल के सनावर में लॉरेंस स्कूल से अपनी स्कूल की शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की।
