'देश में बढ़ रहीं तेल की कीमतें...', US-ईरान युद्ध पर क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत?

Iran US Conflict: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने मौजूदा वैश्विक संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका असर उन देशों पर भी पड़ता है, जो सीधे तौर पर इनमें शामिल नहीं हैं।

Iran US Conflict: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि दुनिया के पास ऐसा कोई मार्गदर्शक सिद्धांत नहीं है, जो मानव जीवन के कई आयामों में एक साथ प्रगति सुनिश्चित कर सके। भागवत ने कहा कि वैश्विक व्यवस्थाएं व्यक्तिगत कल्याण, सामाजिक हितों और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने को लेकर अब भी दुविधा में फंसी हुई हैं।

Mohan Bhagwat

संघ प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

नागपुर में आरएसएस के स्वयंसेवी प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए भगवत ने कहा कि दुनिया मानव शरीर, मन और बुद्धि का अलग-अलग विकास करना जानती है, लेकिन वह एक ऐसा ढांचा विकसित करने में विफल रही है, जो इन तीनों का एक साथ विकास कर सके। उन्होंने कहा, "दुनिया मानव शरीर के विकास के साथ-साथ मन और बुद्धि के विकास को भी जानती है। लेकिन दुनिया यह नहीं जानती कि इन तीनों मोर्चों पर प्रगति कैसे हासिल की जाए।"

End of Feed