'ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं', चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी पर पार्टी ने दर्ज कराई FIR

पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार ने कहा कि चिराग पासवान को बुधवार को मिली जान से मारने की धमकी, खास तौर पर उस पत्र में 'हार्डकोर आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल किया गया था, को लेकर हमने थानाध्यक्ष (SHO) के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

Chirag Paswan News: केंद्रीय मंत्री और LJP (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी मामले में पार्टी ने दिल्ली पुलिस से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने कहा है कि चिराग मजबूत नेता हैं और वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पार्टी ने धमकी के पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान करने का अनुरोध किया है। पार्टी के लीगल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील कुमार ने कहा कि चिराग पासवान को बुधवार को मिली जान से मारने की धमकी, खास तौर पर उस पत्र में 'हार्डकोर आतंकवादी' शब्द का इस्तेमाल किया गया था, को लेकर हमने थानाध्यक्ष (SHO) के पास औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। हमने इस गंभीर धमकी के पीछे मौजूद व्यक्ति की पहचान करने के लिए FIR दर्ज करने का अनुरोध किया है।

Chirag Paswan

चिराग पासवान को मिली है जान से मारने की धमकी।

CCTV फुटेज की जांच करने की मांग

उन्होंने कहाकि हमने पत्र के स्रोत और इसे पहुंचाने वाले व्यक्ति की भी जांच की मांग की है। इसके लिए CCTV फुटेज की जांच करने का सुझाव दिया गया है, ताकि पता लगाया जा सके कि इसमें कोई असामाजिक तत्व, आतंकवादी संगठन या अन्य व्यक्ति शामिल हैं या नहीं। कुछ असामाजिक तत्व उन्हें कमजोर करने या मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमारे नेता मजबूत हैं। वह युवाओं के नेता हैं और देश तथा सभी धर्मों और वर्गों के लोगों के लिए लगातार काम करते हैं। ऐसी धमकियों से वह डरने वाले नहीं हैं।

End of Feed